फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में शिक्षक ने छात्र को कोचिंग सेंटर में जड़ दिए कई थप्पड़, वीडियो वायरल

Thu, 15 Apr 2021 01:48 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

इस घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। ऐसी घटनाओं को भविष्य में रोकने के लिए गाइडलाइन बनाई जाएगी।
विज्ञापन
छात्र पर हाथ उठाता शिक्षक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटी में सोशल मीडिया पर एक छात्र की प्राइवेट कोचिंग सेंटर में एक अध्यापक द्वारा की गई पिटाई का 45 सेकंड का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है। इस बीच जिला मजिस्ट्रेट ने वीरवार की सुबह कोचिंग के निदेशक को तलब किया है।

विज्ञापन


इस बीच कोचिंग सेंटर एसोसिएशन ऑफ कश्मीर (सीसीएके) ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि टीचर एक बच्चे के चेहरे पर थप्पड़ मार रहा है।

यह भी पढ़ें- जम्मू अस्पताल: जीएमसी में डाक्टरों से मिलना है तो करना होगा फोन से पंजीकरण, इन नंबरों पर करें फोन
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद सीसीएके ने इस घटना की निंदा करते हुए नाराजगी जताई है। उनकी ओर से जारी किये गए बयान में उन्होंने कहा है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसकी जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी ओर से ऐसी घटनाओं को भविष्य में रोकने के लिए गाइडलाइन बनाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें