जम्मू-कश्मीर में शराब के ठेकों की ई-नीलामी आज से शुरू होगी। यह प्रक्रिया 18 अप्रैल तक चलेगी। नीलामी के चलते कर्मचारियों की रविवार की छुट्टी रद्द का दी गई है। ऐसे कर्मचारी जिन्होंने जरूरी काम के लिए रविवार से पहले छुट्टी के लिए आवेदन किया था। इनकी छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। नीलामी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
नई आबकारी नीति प्रदेश में शराब ठेके के आवंटन में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी। नई नीति में केवल स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करेगा। यह एकाधिकार प्रदेश में पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा नकली शराब की बिक्री की जांच के लिए न्यूनतम गारंटी राजस्व (एमजीआर) तय किया गया है।
वर्ष 2020-21 के दौरान राजस्व 2019-20 में इससे अधिक था। आम लोगों से सुझाव मांगने के लिए पहली बार मसौदा नीति को सार्वजनिक क्षेत्र में रखा गया है। आबकारी आयुक्त राहुल शर्मा ने बताया कि ई नीलामी की पूरी प्रक्रिया के लिए विभाग तैयार है।
हेल्प डेस्क सुविधा का लाभ उठाए लोग
विभाग ने एक हेल्प डेस्क की सुविधा भी बोली दाताओं के लिए शुरू की गई है। विभाग ने लोगों को धोखेबाजों से सावधान रहने की अपील की है। किसी भी सहायता के लिए हेल्प डेस्क नंबरों 0191-244866 और 9796081001 पर संपर्क किया जा सकता है।