जम्मू-कश्मीर में सर्व शिक्षा अभियान(एसएसए) और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान(रमसा) के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षकों और हेड टीचर पदों के लंबित वेतन की पूरी राशि अगले हफ्ते में कर्मचारियाें के खातों में ट्रांसफर हो जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने लंबित वेतन के लिए 215 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। स्कूल शिक्षा निदेशक अनुराधा गुप्ता के अनुसार एसएसए और रमसा शिक्षकों के लंबित वेतन के लिए कुल 214.81 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है।