फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 फीसदी महंगाई भत्ता जारी करने की मांग

Mon, 28 Jul 2014 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर टीचर्स फोरम ने सरकार से दस फीसदी महंगाई भत्ता जारी करने की मांग की है। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान एचआर पखरू को शिक्षा निदेशक बनाए जाने की
विज्ञापन


सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। निदेशक पखरू शिक्षक रहे हैं और वह शिक्षकों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए उप्रधान राजेश शर्मा ने मांग की कि हर महीने की दूसरी तारीख को ही उनका वेतन जारी होना चाहिए। महंगाई बढ़ गई है और सरकारी मुलाजिमों को दस फीसदी महंगाई भत्ता भी जारी किया जाना चाहिए। सर्व शिक्षा अभियान और अन्य योजनाओं के फंड भी तुरंत जारी किए जाएं।

मिड डे स्कीम के तहत भी फंड जारी नहीं हुआ है। उसका भी फंड तुरंत जारी किया जाए। उन्होंने कहा कई बार कुछ चुनिंदा लोगों का ही तबादला किया जाता है। इस पालिसी को बंद कर एक व्यस्थित पालिसी बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षा निदेशक से अपील की है कि विभागीय प्रोमोशन कमेटी को तैयार कर मास्टर ग्रेड पर विचार किया जाना चाहिए। जनरल लाइन टीचरों और आरईटी टीचरों के बीच चल रही बयानबाजी को बंद कर विवाद सुलझाने का मामला भी उठाया गया।
विज्ञापन


बैठक में राम प्रसाद, केवल कृष्ण, अजय शर्र्मा, विनोद कुमार, राकेश शर्मा, शिव देव सिंह आदि लोगों ने भी संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें