जम्मू। संभाग में बुधवार को सुबह हुई मूसलाधार बारिश से जहां तवी का जलस्तर बढ़ गया है वहीं, रिवर फ्रंट की सुरक्षा दीवार का काम रुक गया है। तवी में जल स्तर नौ फीट तक रिकार्ड किया गया। पानी निर्माण स्थल तक पानी पहुंचने से मलबा भर गया है।
दोपहर एक बजे के बाद तवी के जलस्तर सात से बढ़ कर नौ फुट तक पहुंच गया। निर्माण मशीनरी तक पानी की जद में आ गई। मौजूदा समय में तवी नदी के दोनों ओर सुरक्षा दीवार लगाने के लिए खोदाई की जा रही है। अब पानी के तेज बहाव के कारण मलबा निर्माण स्थल पर आ गया है। इससे काम रुक गया है। जलस्तर कम होने के बाद ही मलबा हटाने पर काम चलेगा और खोदाई होगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के डिप्टी सीईओ हितेश गुप्ता ने बताया कि बारिश के कारण काम करवाने में दिक्कत आई है। सुरक्षा दीवार की खोदाई पर काम जारी है। जल स्तर गिरने के बाद फिर से काम शुरू होगा। बारिशों के बीच काम बंद रहेगा।