फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नालों से तवी में कचरा जाने पर लगेगी रोक, आयुक्त ने परखी तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) व निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने शुक्रवार को तवी रिवर फ्रंट परियोजना और फोरलेन सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

नालों के माध्यम से इंटरसेप्टर ड्रेन में पहुंचने वाले ठोस कचरे को रोकने के लिए किए जा रहे प्रबंध की समीक्षा की गई। अधिकारियों से कचरा प्रबंधन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कहा कि तवी नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए नालों के जरिये आने वाले ठोस अपशिष्ट पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे सभी बिंदुओं की पहचान कर आवश्यक कदम उठाए जाएं जहां से कचरा इंटरसेप्टर ड्रेन तवी नदी तक पहुंचता है। आयुक्त ने निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करने पर जोर दिया। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के निदेशक सुनील ठुसू सहित अन्य विभागाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें