फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवी और चिनाब खतरे के निशान के करीब बही

Wed, 27 Jul 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
तवी नदी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश के बाद जम्मू की लाइफ लाइन तवी नदी और अखनूर स्थित चिनाब दरिया बुधवार को पूरे उफान पर रहे। तवी का जल स्तर सायं साढ़े छह बजे अलर्ट के निशान 14 फीट रहा तो चिनाब दरिया में 32 फुट जल स्तर रहा। 
विज्ञापन


तवी में सुबह करीब सात फुट जल स्तर से पानी एकाएक बढ़ना शुरू हुआ और सायं साढ़े छह बजे जल स्तर अलर्ट के निशान 14 फुट को छू गया। इसके बाद जल स्तर का कम होना शुरू हुआ और सायं सात बजे तवी का जल स्तर 13 फीट रिकार्ड किया गया।

वहीं चिनाब दरिया में दोपहर दो बजे जल स्तर करीब 32 फीट रहा। हालांकि इसके बाद जल स्तर कम होना शुरू हुआ और सायं सात बजे चिनाब का जल स्तर 28.50 फीट पर बह रहा था। चिनाब दरिया में 35 फीट जल स्तर होने पर अलर्ट घोषित कर दिया जाता है। 
विज्ञापन


जिला उपायुक्त सिमरनदीप सिंह के अनुसार तवी नदी का जल स्तर अलर्ट के निशान के करीब पहुंचकर सायं सात बजे से कम होना शुरू हो गया है। चिनाब दरिया का जल स्तर भी अलर्ट के निशान के नीचे है।

प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। डीसी कार्यालय में इमरजेंसी आपरेशन सेंटर स्थापित किया गया है। सेंटर पर 0191-2571912  और 0191-2520542 पर डायल किया जा सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें