सांबा भाजपा जिला प्रधान किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ के साथ
- फोटो : SAMBA
सांबा। भाजपा जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एक बैठक की, जिसमें तरसेम लाल को भाजपा किसान मोर्चा का नया जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। उन्हें कहा गया कि वह सभी मंडल प्रभारियों को साथ लेकर भाजपा के सदस्यता अभियान में तेजी लाएं।
जिला प्रधान जंगवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चिब विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान अपने संबोधन में भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। बैठक में संसार सिंह, सतीश भारती और अन्य किसान मोर्चा के सदस्य शामिल थे। ब्यूरो