फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एनसीबी की हिरासत से ड्रग तस्कर फरार, जम्मू में मचा हड़कंप; जगह-जगह तलाशी जारी

Mon, 07 Sep 2026 11:57 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एनसीबी की हिरासत से 522 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार संदिग्ध ड्रग तस्कर आकिब बशीर नरवाल से फरार हो गया, जिसके बाद जम्मू में तलाशी और नाकेबंदी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत से एक संदिग्ध ड्रग तस्कर के फरार होने के बाद जम्मू में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों पर जांच और तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा जिले के काकापोरा निवासी आकिब बशीर को एनसीबी ने 3 सितंबर को सांबा जिले में एक यात्री बस से गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से करीब 522 ग्राम हेरोइन बरामद होने का दावा किया गया था।

बताया जा रहा है कि आकिब रविवार और सोमवार की दरमियानी रात जम्मू के नरवाल इलाके में एनसीबी की हिरासत से फरार हो गया। उसके फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने अलग-अलग स्थानों पर तलाशी दल तैनात कर दिए। प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच और लोगों की तलाशी भी बढ़ा दी गई है।

अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि आरोपी हिरासत से किस तरह फरार हुआ। उसकी तलाश के साथ-साथ घटना की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

एक महीने में 6.920 किलो हेरोइन बरामद
एनसीबी के अनुसार आकिब की गिरफ्तारी जम्मू संभाग में चलाए गए करीब एक महीने लंबे अभियान का हिस्सा थी। इस अभियान के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी के दो अलग-अलग रास्तों का पता चला है। इनमें एक मार्ग पाकिस्तान से सीधे उरी सेक्टर के रास्ते और दूसरा पंजाब के जरिए जम्मू-कश्मीर तक पहुंचने वाला मार्ग शामिल है।

पिछले एक महीने में चार अलग-अलग मामलों में की गई कार्रवाई और पंजाब में हुई संबंधित बरामदगी के दौरान एनसीबी ने कुल 6.920 किलो हेरोइन जब्त की है। इन मामलों में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें