फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: बीएसएफ ने सीमा पर पकड़ा संदिग्ध व्यक्ति, पुलिस ने शुरू की पूछताछ

Fri, 28 Nov 2025 05:05 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बीएसएफ ने परगवाल सीमा क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे असम निवासी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। तलाशी में कुछ बरामद नहीं हुआ, हालांकि पुलिस उसकी मौजूदगी और पहचान को लेकर पूछताछ जारी रखे हुए है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Ani Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परगवाल सीमा क्षेत्र में शुक्रवार को बीएसएफ ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बीएसएफ की 195वीं वाहिनी के जवान नियमित गश्त के दौरान तारबंदी के पास गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें एक युवक संदिग्ध हालात में घूमता दिखाई दिया।

विज्ञापन


जवानों ने उसे रोकर पूछताछ की, लेकिन वह अपने बारे में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम साजन टैटे, पिता का नाम गोविंद टैटे और पता वरजूली, ठाकुरबारी (असम) बताया।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में उसके पास कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर उसकी पहचान और सीमा क्षेत्र में उसकी मौजूदगी की वजह की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें