फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leh: सोनम वांगचुक की हिरासत के दो माह पूरे, पत्नी गीतांजलि ने कहा- यह पूरी तरह अन्यायपूर्ण

Fri, 28 Nov 2025 02:17 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत को दो महीने हो गए हैं, उन्हें लेह हिंसा के बाद शांतिपूर्ण अनशन और पदयात्रा के कारण गिरफ्तार किया गया था। पत्नी गीतांजलि ने इसे अन्यायपूर्ण बताया और सरकार से न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
सोनम वांगचुक - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत को दो माह पूरे हो गए हैं। पत्नी गीतांजलि ने एक्स हैंडल के जरिए हिरासत को एक बार फिर अन्यायपूर्ण बताया। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि सोनम का कसूर केवल इतना था कि उन्होंने शांतिपूर्ण अनशन और पदयात्रा के जरिए सरकार को उसके घोषणापत्र में लद्दाख के लोगों से किए गए वादे याद दिलाने की कोशिश की। कहा कि इन वादों के जरिए भाजपा ने चुनाव जीता, लेकिन सत्ता में आने के बाद वे वादों को भूल गए।

विज्ञापन


बता दें कि 24 सितंबर को लेह में हुई हिंसा के बाद शांतिपूर्ण अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया था। उन्हें राजस्थान के जोधपुर स्थित सेंट्रल जेल ले जाया गया। तब से वे वहीं बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें