फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत गांव मिराजपुर से संदिग्ध पकड़ा

Sat, 01 Nov 2014 09:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती गांव मिराजपुर से सेना ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेना की सिखलाई रेजिमेंट के जवान सीमावर्ती क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे कि गांव मिराजपुर के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति को भारतीय क्षेत्र में आते देखा। इस पर सेना के जवानाें ने घेरा बनाते हुए उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


गहन जांच-पड़ताल के बाद उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। सूत्रों के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति  अपना नाम मोहम्मद शरीफ निवासी बढ़ाई (बिहार) बता रहा है। उसके कब्जे से बैंक का एक  फार्म और विदेशी करेंसी भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें