एयर शो में कई ऐसे करतब होंगे जो लोगों को मंत्रमुग्ध कर देंगे। हालांकि लड़ाकू विमान एयर शो का हिस्सा नहीं होंगे। दावा किया जा रहा है कि एयर शो में हिस्सा लेकर हर कोई रोमांचित होगा। पर्यटन विभाग के निदेशक विवेकानंद राय और सूर्य किरण टीम की पायलट लेफ्टिनेंट कंबल संधु ने शो के बारे में कई रोमांचक जानकारियां दीं।
उन्होंने बताया कि सूर्य किरण एशिया की एकमात्र ऐसी टीम है, जो हवाई करतब दिखाती है। नौ विमान एक साथ उड़ाकर करतब दिखाएंगे। इसके अलावा लड़ाकू विमान के प्रशिक्षण की जानकारी देंगे। एम 17 विमान और हेलिकॉप्टर आदि शामिल होंगे। आसमान से कूदने और पैराशूट से लैंडिग भी शो में यादगार पल बनेंगे।
लोगों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश
पर्यटन विभाग के निदेशक विवेकानंद राय ने बताया कि एयर शो में लोगों के प्रवेश को निशुल्क रखा है। लोग सतवारी के पीरबाबा मार्ग से एयरपोर्ट में प्रवेश कर सकेंगे। पीआरओ डिफेंस जम्मू का कहना है कि लोग आधार कार्ड या फिर अन्य पहचान पत्र साथ लाएं, ताकि अंदर जाने की अनुमति मिलने में कोई बाधा न आए।