फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्ले कलां में धूप से राहत

Wed, 20 Jan 2016 08:58 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में आजकल सूर्यदेव काफी मेहरबान नजर आ रहे। धूप खिलने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि रात में पारा एकदम से लुढ़कने से सर्दी का अहसास बना हुआ है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं। श्रीनगर समेत घाटी के अन्य इलाकों की बात करें तो बुधवार को मौसम साफ रहा।

सुबह होते ही अच्छी धूप खिली। इस दौरान अप्रैल माह का अहसास हुआ। लोग भी धूप का आनंद लेते नजर आए। अधिकतम तापमान भी सामान्य से काफी ऊपर है।

स्थानीय निवासी मोहम्मद अशरफ के अनुसार चिल्ले कलां में ऐसी धूप का मिलना सोने पे सुहागा है। कोई यकीन ही नहीं कर सकता कि इस समय कश्मीर में ऐसा मौसम है, क्योंकि उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है।

तापमान की बात करें, तो श्रीनगर का अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर था, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


घाटी में सबसे कम तापमान पहलगाम में रहा, जहां पारा माइनस 7.5 डिग्री सेल्सियस तक जा लुढ़का, जबकि गुलमर्ग में पारा माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में सबसे कम तापमान लेह में दर्ज किया गया। यहां पारा माइनस 16.4 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार घाटी में अगले करीब एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार इस सप्ताह बर्फबारी की उम्मीद नहीं है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें