शुक्रवार शाम गुलाबगढ़ से हक्कू जा रही सूमो (जेके17 7378) चालक का नियंत्रण खोने से पलाली इलाके में गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों व पुलिस बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान (36) दया कृष्ण और उसका बेटा अंजन कुमार (15 दिन) के रूप में हुई है। घायलों का उपचार जारी है। इनमें से कुछ को जिला अस्पताल किश्तवाड़ रेफर किया गया है।
ये लोग हुए घायल
घायलों में मस्त राम (33), आशा देवी (25), कविता देवी (24), दौलत राम (32), बेबी (3 साल), बोध राज (33), मेला राम (60), भूरी देवी (60), धीरज राणा (9), सविता देवी (30), अदविक राणा (2), हरनाम सिंह (36), अंजन कुमार (28) के रूप में की गई है। सभी घायल हक्कू पाडर के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।