फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में गर्मी से आम जनजीवन बेहाल, पर्वतीय इलाकों में भी चढ़ा पारा

Thu, 11 May 2017 04:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
गर्मी से जनजीवन बेहाल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रियासत के तापमान में फिर उछाल आया है। अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर चला गया है। अमूमन ठंडे रहने वाले श्रीनगर, पहलगाम और गुलमर्ग जैसे इलाकों में भी पारा ऊपर गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। सूर्य की पहली किरण के साथ ही तपिश ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर को चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना भी मुुश्किल हो रहा था। तपिश के साथ उमस का बाजार की खरीदारी पर असर दिख रहा है। लोग शाम को ही बाहर निकलने को तवज्जो दे रहे हैं। यहां बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन आगामी दिनों में इसमें बढ़ोतरी होना तय है। 

मौसम विभाग के अनुसार मई के मध्यम में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। श्रीनगर में दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम को तेज हवाएं चलीं। घाटी के अधिकांश हिस्सों में निरंतर तेज हवाएं और बारिश हो रही है। जिससे मौसम अभी अनुकूल बना हुआ है। पर्वतीय इलाकों में अभी ठंडक कायम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें