ज्ञात हो कि गत 22 अप्रैल को भारी हथियारों से लैस दो आतंकियों ने सुंजवां सैन्य ठिकाने के पास सीआईएसएफ की बस पर हमला कर दिया था। इसमें एक जवान शहीद हो गया था जबकि दोनों हमलावरों को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था।
जम्मू के सुंजवां सैन्य ठिकाने के पास हुए आत्मघाती हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग तथा पुलवामा के अवंतिपोरा इलाके में छापा मारा। इस दौरान कई ठिकानों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
सुंजवां हमले के बाद मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी मारे गए थे। साथ ही सीआईएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था। जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि अनंतनाग में दो तथा जम्मू में एक ठिकाने पर तलाशी ली गई। इस दौरान भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
कुछ लोगों से जांच एजेंसी ने पूछताछ भी की है। बताया गया कि पुलिस तथा सीआरपीएफ के जवानों के साथ एनआईए टीम ने सुबह एक साथ कार्रवाई की। इस दौरान संदिग्ध ठिकानों को खंगाला गया। बताते हैं कि कार्रवाई के दौरान न तो किसी को ठिकाने से बाहर निकलने दिया गया।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि गत 22 अप्रैल को भारी हथियारों से लैस दो आतंकियों ने सुंजवां सैन्य ठिकाने के पास सीआईएसएफ की बस पर हमला कर दिया था। इसमें एक जवान शहीद हो गया था जबकि दोनों हमलावरों को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था। एनआईए ने 26 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया था।
जांच में पता चला कि दोनों आतंकी सीमा पार से घुसपैठ कर सांबा के सुपवाल पहुंचे थे। वहां से वे एक मिनी ट्रक में सवार होकर जम्मू पहुंचे थे। अब तक इस मामले में मिनी ट्रक का ड्राइवर, हेल्पर समेत तीन लोग पकड़े जा चुके हैं।