जम्मू। शहर के छन्नी इलाके में एक युवक ने मार्बल कटर से गला काट कर आत्महत्या कर ली है। उसकी पहचान राघव आनंद के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वह एक दिन पहले ही पंजाब स्थित एक धार्मिक स्थल से लौटा था और कुछ समय से तनाव में था।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह वह घर पर था। इस दौरान उसने घर में पड़े मार्बल और टाइल काटने वाली कटर मशीन से गला काट लिया। जानकारी मिलते ही परिवार ने उसे अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सनद रहे कि राघव तीन साल पहले बंगलुुरु में एक कंपनी में का करता था। कोरोना के समय घर लौट आया था। इसके बाद जम्मू में किसी कंपनी में काम करने लगा। कुछ समय से वह तनाव में था। शनिवार को वह पंजाब के एक धार्मिक स्थल से लौटा था।