जम्मू। प्रदेश के हजारों छात्र-छात्राओं के लिए जम्मू विश्वविद्यालय में प्रवेश के साथ ही परीक्षा देना अब महंगा हो गया है। विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुल्क के साथ ही परीक्षा फीस में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। 2025-2026 सत्र के लिए यह बढ़ोतरी एक जून से लागू हो जाएगी।
विश्वविद्यालय में चलाए जा रहे जिन कोर्सेज की फीस में इजाफा किया गया है। उनमें परंपरागत पीजी, यूजी कोर्सेज के साथ ही प्रोफेशनल कोर्स जैसे- एमबीबीएस, बीएड/स्पेशल बीएड, बीएएमएस, बीडीएस, बीएचटी, चार वर्षीय बेसिक बीएससी नर्सिंग, बीएससी पैरामेडिकल, बीपीएड, एमपीएड, एमडी/एमएस/एमएससी/एमडीएस, बीटेक, बीआर्क, एलएलबी, बीफार्मेसी, पीजी डिप्लोमा कोर्स और पीएचडी प्रोग्राम शामिल हैं।
पीजी प्रोग्राम में दाखिले की फीस
मद अब पहले
एडमिशन फीस 580 530
यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फीस 580 530
मैगजीन फीस 170 150
लाइब्रेरी फीस 290 260
साइंस फीस 1130 1030
स्टेशनरी फीस 350 320
मेडिकल असिस्टेंस फीस 150 140
लैब डिपॉजिट फीस 1000 960
लाइब्रेरी डिपॉजिट 1000 960
यूजी एग्जाम फीस में भी इजाफा
जम्मू विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम ऑनर्स और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चलाए जा रहे चार वर्षीय यूजी कोर्स की परीक्षा फीस में भी बदलाव किया गया है। सभी विषयों की परीक्षा देने वाले रेगुलर परीक्षार्थियों काे 1010 रुपये चुकाने होंगे, जबकि प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए यह शुल्क 1,300 रुपये है। पिछले साल यह फीस क्रमश: 920 रुपये और 1180 रुपये थी।
इन मदों की फीस में कोई बदलाव नहीं
जम्मू विश्वविद्यालय में पीजी प्रोग्राम्स के कई मदों के शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जैसे डेवलपमेंट फंड फीस 770 रुपये, गेम्स फीस 600 रुपये, स्मार्ट कार्ड फीस 150 रुपये, कल्चरल/लिटरेरी फीस 190 रुपये ही रहेगी।
रिवाइज्ड फीस शेड्यूल एक जून से लागू हो जाएगा। इस संबंधी जानकारी जम्मू विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.jammuuniversity.ac.in से ली जा सकती है। -सुमिता शर्मा, ज्वाइंट रजिस्ट्रार, जम्मू विश्वविद्यालय।