सांबा में राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई करते जज।
- फोटो : samba news
सांबा। सांबा के जिला कोर्ट परिसर में शनिवार को दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 136 मामलों का निपटारा किया गया। साथ ही लगभग 94 लाख 73 हजार रुपये की निपटान राशि वसूल की गई।
राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (अध्यक्ष जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण सांबा) आरएन वट्टल ने किया। मामलों (प्री और पोस्ट लिटिगेशन) के शीघ्र निपटान के लिए तीन बेंच गठित की गईं। बेंच के समक्ष रखे गए मामलों में सिविल, क्रिमिनल कंपाउंडेबल, चेक बाउंस, बैंक रिकवरी मामले, एमएसीटी, मैट्रिमोनियल, प्री-लिटिगेशन मामले, डीवी एक्ट, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 125 सीआरपीसी और ट्रैफिक चालान सहित छोटे अपराध शामिल थे।