कश्मीर घाटी में विवि के पूर्व छात्र एवं आतंकवादी के मारे जाने के बाद राजोरी स्थित बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबी) में देश विरोधी गतिविधियां जारी हैं। सोमवार देर रात विद्यार्थियों ने विवि परिसर में देश विरोधी नारेबाजी भी की।
जानकारी के अनुसार विवि परिसर में सोमवार देर रात करीब 12 बजे के बाद विद्यार्थी मैदान में एकत्र हो गए। इसके बाद उन्होंने पहले इस्लामिक और फिर देश विरोधी व पाक के समर्थन में नारेबाजी की।
करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे हॉस्टल वार्डन व अन्य अधिकारियों ने स्थिति पर काबू पाया। उधर, पुलिस ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए अज्ञात विद्यार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सनद है कि बीटेक के सातवें सेमेस्टर में दाखिला लेने पहले कश्मीर के सोरा निवासी छात्र मोहम्मद ईसा फाजिली पुत्र नूर-उन-नईम फाजीली 17 अगस्त, 2017 से गायब हो गया था।