फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ खेल और वोकेशनल कोर्स पर भी दें ध्यान छात्र: महबूबा

Sun, 01 Jan 2017 08:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
छात्रों के साथ मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन विभिन्न संगठनों, व्यापारियों, कर्मचारियों, छात्रों और नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें बधाई दी। साथ ही उनकी समस्याओं के त्वरित हल की मांग की। मुख्यमंत्री ने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करने को कहा, ताकि उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सके। 
विज्ञापन


गांधीनगर महिला कालेज तथा नबाकदल महिला कालेज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें नए साल की मुबारकबाद दी। साथ ही उन्हें स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत निर्मित कुछ वस्तुएं भेंट कीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें सलाह दी कि वे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के लिए भी थोड़ा वक्त निकालें। खेल तथा वोकेशनल कोर्स के प्रति रुझान बढ़ाएं। यह दोनों भविष्य में उन्हें कॅरियर तथा जॉब के चुनाव में मदद करेगा।

रामबन से आए प्रतिनिधिमंडल ने बसंतगढ़ रोड के जल्द निर्माण की मांग की। साथ ही बगलिहार प्रोजेक्ट में सुरक्षा उपायों की समुचित व्यवस्था करने और 2014 के सूखे की राहत राशि वितरित करने का आग्रह किया। एसआरओ-43 प्रभावित संवर्ग ने उनके जल्द से जल्द सेटलमेंट की मांग की।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री पैकेज की कर्मचारियों ने भी सेलेक्शन प्रक्रिया जल्द पूरी करने का आग्रह किया। रघुनाथ बाजार बिजनेस एसोसिएशन ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बाजार के सौंदर्यीकरण से संबंधित कई सुझाव दिए। विस्थापित कश्मीरी पंडितों ने डिस्ट्रेस सेल्स एक्ट को सख्ती से लागू करने की मांग की। 

एमएलसी चरणजीत सिंह खालसा के नेतृत्व में सिखों के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाबी शिक्षकों की नियुक्ति तथा स्कूलों में इस भाषा की नियमित पढ़ाई की मांग रखी। विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधिमंडल ने दैनिक तथा संविदा मजदूरों की समस्याओं के निराकरण की मांग की। लद्दाख विधायकों का प्रतिनिधिमंडल भी उनसे मिला। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याएं सुनने के साथ उसके समुचित निराकरण का भरोसा दिलाया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें