फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 10 जनवरी को पेश होगा जम्मू-कश्मीर का बजट

Sun, 01 Jan 2017 12:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर व‌िधानसभा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विधानसभा तथा विधान परिषद के बजट सत्र के कैलेंडर में आंशिक संशोधन किया गया है। अब बजट 9 के बजाय 10 जनवरी को पेश होगा। इसके साथ ही सत्र की अवधि भी दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब बजट सत्र चार के बजाय छह फरवरी तक चलेगा। राज्यपाल का अभिभाषण दो जनवरी को होगा। तीन जनवरी को इस पर चर्चा होगी। चार से आठ जनवरी तक सत्र नहीं चलेगा। 9 जनवरी को अभिभाषण पर मुख्यमंत्री धन्यवाद प्रस्ताव देंगी। बजट पर चर्चा 10 व 11 जनवरी के बजाय 11 व 12 जनवरी को होगी।

13 जनवरी को लोहड़ी का अवकाश रहेगा। इसके बाद ग्रांट पर चर्चा होगी। अध्यक्ष ने बताया कि नए कैलेंडर की सभी सदस्यों को सूचना भेज दी गई है। अब इसके अनुरूप ही तैयारियां की जा रहीं हैं।
विज्ञापन


विधान परिषद के चेयरमैन हाजी अनायत अली ने बताया कि परिषद के कैलेंडर में भी संशोधन किया गया है। अब परिषद की कार्यवाही सात फरवरी तक चलेगी। सदस्यों को इसकी सूचना भेजी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें