फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने शिक्षकों की कमी पर किया हाईवे जाम

Thu, 07 May 2015 11:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक कॉलेज में शिक्षकों की कमी और अन्य सुविधाओं की कमी से गुस्साए विद्यार्थियों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। विद्यार्थी कॉलेज से नारेबाजी करते हुए सीधा हाईवे पर उतर आए। यातायात को ठप कर विद्यार्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से विद्यार्थी शांत हुए।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रशासन ने भी सुविधाओं के अभाव की बात स्वीकार करते हुए कहा है कि समस्याओं से निदेशालय को अवगत करवाया गया है। उम्मीद है कि समस्याओं का हल हो जाए। हाईवे पर उतरे प्रदर्शनकारियों में शामिल विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज में कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

पॉलीटेक्निक कॉलेज में कठुआ सहित रियासत के अन्य जिलों से सैकड़ों विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, लेकिन पढ़ाने के लिए शिक्षकों की भारी कमी है। इसी तरह से कॉलेज में वर्कशॉप की सुविधा नहीं है। स्टाफ और वर्कशॉप के बिना विद्यार्थियों को कठुआ से जम्मू जाकर प्रशिक्षण लेना पड़ता है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लाइब्रेरी की सुविधा भी विद्यार्थियों को नहीं मिल पा रही है। लाइब्रेरी होने के बावजूद उन्हें किताबें नहीं मिलतीं। मौके पर पुलिस अधिकारी ने विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें लेकर कॉलेज प्रशासन से बातचीत की। कॉलेज प्रिंसिपल ने बताया कि कॉलेज में शिक्षकों के 22 पद मंजूर किए गए हैं।

लेकिन वर्तमान में केवल आठ ही शिक्षक हैं। ऐसे में कक्षाएं सुचारु रूप से चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। लाइब्रेरी के लिए उन्होंने कहा कि निदेशालय को जरूरत के अनुसार किताबें उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें