फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों की हड़ताल समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। नगर परिषद के पार्षदों की हड़ताल शुक्रवार को निदेशक लोकल बॉडी के आश्वासन पर समाप्त हो गई। इसके साथ ही कार्यालय का ताला भी खुल गया।
विज्ञापन

सनद रहे कि पार्षद पांच दिन से हड़ताल पर चल रहे थे। नप कार्यालय को भी ताले जड़ दिए थे। इससे लोगों के कामकाज नहीं हो पा रहे थे। शुक्रवार को निदेशक लोकल बॉडी पुनीत शर्मा ने नगर परिषद कार्यालय पहुंच कर पार्षदों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना व समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त, ईओ बाडी ब्राह्मणा जोधराज, सीईओ सांबा संतोष कोतवाल भी उनके साथ थे।
-------
निदेशक ने मीडिया के सवालों का नहीं दिया जवाब
पार्षद लोकल बॉडी निदेशक के खिलाफ पांच दिन से हड़ताल पर थे। मामला मीडिया में आने से निदेशक सांबा पहुंचे व मीडिया से बचने के लिए पार्षदों को कहा गया कि मीडिया को नप कार्यालय में नहीं बुलाया जाए। बाद में जब मीडिया कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर उनसे जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें