फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉरेस्ट इकोलॉजी और एनवायरनमेंट कमिश्नर ने किया खड़ा मदाना का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मण। फॉरेस्ट कमिश्नर संजीव वर्मा ने शुक्रवार को पुरमंडल ब्लॉक की पंचायत खड़ा मदाना का दौरा किया। इस मौके पर ब्लॉक के अधिकारी स्थानीय लोग और पंचायत के नुमाइंदे विशेष तौर पर मौजूद थे। उन्होंने वन में जो भी तालाब छप्पड़ और पानी के स्रोत खत्म हो चुके हैं उनको रीस्टोर करने के लिए कहा। किस तरह जानवरों के लिए यह पानी का उत्तम स्रोत बन सकते हैं, और साथ में फारेस्ट में जो भी नाले निकलते हैं, उनके ऊपर चेक डैम बनाने के लिए भी बताया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह वन संपदा को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं, जिससे वातावरण साफ सुथरा रहे। ताकि आने वाली नस्ल चैन की सांस ले। इस मौके पर लोगों ने काफी गंभीरता के साथ उनको सुना और पंचायत के नुमाइंदों ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि उनकी तरफ से जो भी संभव कोशिश वन संपदा को बचाने के लिए की जाएगी, वह उसके ऊपर कायम रहेंगे। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डीडीसी पुरमंडल, सरपंच और स्थानीय लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें