फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Sat, 30 Aug 2014 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के प्रस्तावित दौरे से पहले डीआईजी उधमपुर रियासी ने श्री माता वैष्णो देवी आधार शिविर व अन्य स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने सुरक्षा संबंधी सभी संवेदनशील पहलुओं पर चर्चा की और सुरक्षा बलों को मुस्तैद रहने के आदेश दिए। स्पेशल आपरेटिव प्रोसीजर को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए गए। डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। चौबीस घंटे गश्त और कड़ी निगरानी की जाए।

सुरक्षा व्यवस्थाओं की दोबारा समीक्षा होगी। रात के समय पूरी निगरानी की जाए। विशेष नाका, जांच और सभी मुसाफिरों की सुरक्षा जांच करने के भी आदेश दिए। आपस मेें बेहतर तालमेल, सीसीटीवी कैमरे की सुरक्षा निगरानी और सभी स्तर पर समयबद्ध तरीके से सुरक्षा जांच की जाए। कटड़ा आने वाले सभी रूट पर भी नाके बढ़ाए जाएं।
विज्ञापन


जिला पुलिस को सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने और पवित्र गुफा तक जाने वाले सभी मार्ग की सुरक्षा की विशेेष हिदायतें दी गई। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले विशेष अतिथि और वीवीआईपी सुरक्षा पर विशेष तौर पर ध्यान देने पर जोर दिया गया।  वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए विशेष तैनाती के भी आदेश दिए।

बैठक में एसपी रियासी विवेक गुप्ता, एएसपी कटड़ा कुलबीर सिंह, एसडीपीओ और संबंधित सभी एसएचओ मौजूद थे। गौरतलब है, दो सितंबर को राष्ट्रपति को माता वैष्णो देवी के दरबार में आने का प्रस्तावित दौरा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें