फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बच्चों को अगले साल से पढ़ाई जाएंगी शहीदों की कहानियां, पाठ्यक्रम में शामिल होंगी वीरों की गाथाएं

Wed, 27 Oct 2021 08:16 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विलय के 75 बरस पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान 75 साल से आतंक फैलाता आ रहा। 
विज्ञापन
श्रीनगर में कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सैन्य अधिकारी - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रदेश के बच्चों को अब कश्मीर के युद्ध के असली नायकों से परिचित कराने की जरूरत है। अगले साल से जम्मू-कश्मीर के बच्चों को मेजर सोमनाथ शर्मा, मकबूल शेरवानी, ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल राय की कहानियां स्कूल के पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन


आजादी के अमृत महोत्सव पर्व पर हम सभी का दायित्व है कि मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए इन शूरवीरों की कहानियां हर बच्चे की जुबां पर हों। उप राज्यपाल कश्मीर में भारतीय सेना के पहले हवाई दखल की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर श्रीनगर में भारतीय वायुसेना के एयरबेस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

एलजी ने बुधवार को कहा कि 1947 में कश्मीर पर हमला करने वाले कबाइली नहीं बल्कि उनके वेष में पाकिस्तानी फौजी थे। जिन्होंने हमारे बेगुनाह भाइयों का बेरहमी से कत्ल किया, महिलाओं की अस्मत लूटी, घर जलाए। अब वक्त आ गया है कि उनके चेहरों से नकाब हटाया जाए। लोगों को समझना होगा कि हमारा पड़ोसी 75 साल से यही करता आया है। 
विज्ञापन


इस अवसर पर सिन्हा ने ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि आज उनकी पुण्यतिथि है जिन्होंने बहादुरी के साथ जम्मू-कश्मीर, कश्मीरियत और कश्मीरी आवाम को बचाने के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, मैं उन्हें नमन करता हूं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें