फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों पर पथराव, तनाव

Fri, 24 Mar 2017 12:07 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र सोवरा के आंचार इलाके से पत्थरबाजी में शामिल युवाओं की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षाबलों के साथ लोगों की भिड़ंत भी हुई।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। भिड़ंत काफी देर तक जारी रही। इसमें करीब 6 लोग घायल हुए। हालांकि पुलिस द्वारा कितने युवाओं को गिरफ्तार किया गया है इसकी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें