पिछले दिनों ग्रेनेड हमले का शिकार हुई बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर मंगलवार उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। हमले में दो दर्जन वाहनों से तोड़फोड़ हुई जिनमें सवार आठ लोग जख्मी हो गए।
पुलिस और प्रशासन की टीम ने बहुसंख्यक समुदाय के बुजुर्गों से बातचीत कर सेना की मदद से घायलों को घटनास्थल से निकाला और जिला अस्पताल पहुंचा दिया। हमले का शिकार घायलों सहित अन्य यात्री घटना से सहम गए हैं। देर रात तक इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था।
जिला अस्पताल में उपचाराधीन घायल रमेश कुमार, मीनल पुरी, रीना पुरी, मनीश पुरी, राजेश पुरी, राधे पुरी, अक्षित और हरिश शर्मा ने आपबीती बयान की।