फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-वैष्णो देवी रेलवे रूट पर बनेगा उत्तरी रेलवे का पहला ग्रीन कोरीडोर

Wed, 17 Aug 2016 11:49 AM IST
शेर सिंह, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के साथ अब रेलवे ट्रैक को भी साफ-सुथरा रखा जाएगा। उत्तरी रेलवे ने जम्मू से मां वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा तक को ग्रीन कोरीडोर बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


78 किलोमीटर लंबे ट्रैक को उत्तरी रेलवे शौच की गंदगी से मुक्त रखेगा। उत्तर भारत में यह पहला ग्रीन कोरीडोर होगा। इस योजना पर फिरोजपुर डिवीजन ने काम करना शुरू कर दिया है।

ग्रीन रेल कोरिडोर योजना के तहत देश के विभिन्न हिस्सों से कटड़ा तक केवल बायो टायलेट सुविधा वाली ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने ट्रेनों के कोच में बायो टायलेट लगाने का भी काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

208 कोच के लिए मंजूरी

ट्रेन - फोटो : File Photo
उत्तरी रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन से एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कटड़ा रूट उत्तरी रेलवे का पहला ग्रीन कोरीडोर होगा। ट्रैक पर गंदगी से रेलवे की छवि पर असर पड़ता है। इसकी शुरुआत जम्मू-कटड़ा से की जा रही है, जिसके बाद ग्रीन कोरीडोर को चरणवार रूप से विस्तार दिया जाएगा। फिरोजपुर डिविजन के रेलवे अधिकारी ने बताया कि जम्मू से कटड़ा तक ट्रैक एक अप्रैल से गंदगी मुक्त ट्रैक बन जाएगा।

रेलवे मंत्रालय ने फिरोजपुर डिवीजन में 208 कोच में बायो टायलेट लगाने की मंजूरी दी है। अभी तक रेलवे ने 60 कोच में बायो टायलेट लगाने का काम पूरा कर दिया है और मार्च 2017 तक सभी कोच में बायो टायलेट लगा दिए जाएंगे। 

श्री शक्ति एक्सप्रेस में स्थापित
देश के विभिन्न हिस्सों से कटड़ा तक करीब 20 ट्रेनें चल रही है। रेलवे इन सभी ट्रेनों के कोच में बायो टायलेट स्थापित करेगा। श्री शक्ति एक्सप्रेस के कोच में रेलवे ने बायो टायलेट स्थापित कर दिए हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें