फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदीपोरा में आतंकी हमले के बाद हुए हिंसक प्रदर्शन

Wed, 07 Jun 2017 12:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सीआरपीएफ के कैंप पर हमले के बाद इलाके में हिंसा भड़क उठी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकी हमले के दौरान सीआरपीएफ की जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकियों के मारे जाने के बाद से ही इलाके में तनाव बरकरार है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बांदीपोरा के सुंबल में सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन के कैंप पर हुए हमले के बाद पूरे इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा सुरक्षाबलों पर पथराव किया गया है जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। 
सुरक्षाबलों पर हुए पथराव के दौरान अब तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है हालांकि मौके पर हुए प्रदर्शनों के बाद से ही इलाके में व्यापक तनाव बरकरार है। जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों के तमाम अधिकारी लगातार हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें