फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में चीफ जस्टिस ने नवनियुक्त जजों को दिलाई शपथ

Wed, 07 Jun 2017 12:55 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
हाईकोर्ट में हुआ शपथ समारोह - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बदर दुरेज अहमद ने मंगलवार को तीन नव नियुक्त जजों को पद एवं कर्त्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। हाईकोर्ट कांप्लेक्स स्थित चीफ जस्टिस कोर्ट रूम में इन तीनों जजों जस्टिस संजय कुमार गुप्ता, जस्टिस संजीव कुमार और जस्टिस महाराज कृष्ण हंजूरा ने शपथ ली। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल संजय धर ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ओर से जारी जजों की नियुक्ति संबंधी विशेष आज्ञा-पत्र पढ़कर सुनाया। 
विज्ञापन


उन्होंने रियासत के राज्यपाल की ओर से जारी प्राधिकार पत्र भी पढ़कर सुनाया, जिसमें चीफ जस्टिस को नव नियुक्त जजों को शपथ दिलाने के लिए अधिकृत किया गया। तीनों जजों को बधाई देते हुए चीफ जस्टिस बदर दुरेज अहमद ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस को मिलाकर कुल 17 पोजीशन हैं, जिनमें 12 स्थायी, जबकि पांच एडिशनल जज हैं। इन तीन जजों की नियुक्ति के साथ ही चीफ जस्टिस को मिलाकर हाईकोर्ट जजों की संख्या 12 हो गई है, जो अभी तक नौ थी। 

मौके पर जस्टिस रामालिंगम सुधाकर, जस्टिस मोहम्मद याकूब मीर, जस्टिस अली मोहम्मद, जस्टिस ताशी रबस्तान, ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक, कृषि मंत्री गुलाम नबी लोन हंजूरा, पूर्व चीफ जस्टिस बशीर अहमद खान, मुख्य सचिव बीबी व्यास, डीजीपी डॉ. एसपी वैद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रोहित कंसल, प्रमुख सचिव गृह आरके गोयल, सेक्रेट्री लॉ अब्दुल मजीद, डिवकॉम कश्मीर बशीर अहमद खान, डिप्टी कमिश्नर श्रीनगर डॉ. फारुख अहमद लोन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें