फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ पथराव, दो दर्जन से अधिक घायल

Tue, 24 Jul 2018 02:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
श्रीनगर के कुपवाड़ा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सोमवार को घाटी में पांच स्थानों पर कासो चलाया गया। दक्षिणी कश्मीर में चार और उत्तरी कश्मीर में एक स्थान पर सर्च आपरेशन चलाया गया। इस दौरान कुलगाम में हिंसा भड़क उठी। सुरक्षा बलों पर भारी पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। हिंसक झड़पों में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

 
कुलगाम जिले के खुडवानी इलाके के लोन मोहल्ला में कासो शुरू होते ही हिंसा भड़क उठी। लोगों ने सड़कों पर उतरकर सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने सर्च आपरेशन में बाधा पहुंचाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने पहले तो आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद भी पथराव जारी रहा तो पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान 25 लोगों के घायल होने की खबर है। इसमें रकीब अहमद वागे को सिर में चोट है जिसे श्रीनगर रेफर किया गया। छह को आंख में चोट लगी है जिन्हें जिला अस्पताल अनंतनाग भेजा गया है। अन्य घायलों का इलाज कोईमुंह उप जिला अस्पताल में चल रहा है। 

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके के रथसुना गांव में विशेष सूचना पर एसओजी, 42 राष्ट्रीय राइफल्स, 185 बटालियन सीआरपीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान घर-घर तलाशी ली गई। सभी एंट्री व एक्जिट प्वाइंट को सील कर तलाशी ली गई। त्राल इलाके के कुंजबल में भी सर्च आपरेशन चलाया गया। 
विज्ञापन


शोपियां जिले के हरमन गांव में 32 राष्ट्रीय राइफल्स, एसओजी व सीआरपीएफ में घर-घर तलाशी ली गई। घंटों तलाशी लेने के बाद कासो समाप्त कर दिया गया। हालांकि, आतंकियों का पता नहीं चल सका। उधर, उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के कुलहामा में कासो चलाया गया। सूचना थी कि इलाके में आतंकियों का दल मौजूद है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें