फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर लाठीचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां के एक युवक ने आतंकी संगठन अल बदर का दामन थामा है। मलिक गुंड गांव के शेख वकार का हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उसका कोड नाम टीपू सुल्तान रखा गया है। बीएससी पास वकार ने लैब टेक्नीशियन का भी कोर्स किया है। पिछले दो सप्ताह से वह लापता बताया जा रहा है।
विज्ञापन

परिवार वालों से पता चला है कि वह घर से चंडीगढ़ पढ़ाई के लिए कहकर निकला था। उसकी तीन बहनें हैं। परिवार वालों ने घर लौटने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि वायरल फोटो की सत्यता की जांच की जा रही है।

प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
श्रीनगर। एलओसी के पास मुठभेड़ में मारे गए वाराजुल्ला के आतंकी का शव सौंपे जाने की मांग को लेकर सोमवार को परिवार वालों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। महिलाओं को भी पुलिस ने नहीं बख्शा। इस दौरान दो फोटो जर्नलिस्ट से पुलिस ने दुर्व्यवहार भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें