फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: गुलमर्ग से ही ठंड रहा श्रीनगर, नौ दिसंबर को जम्मू कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के आसार

Mon, 05 Dec 2022 10:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

लेह और कारगिल में भी शरीर जमा देने वाली ठंड से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। श्रीनगर लगातार गुलमर्ग से ठंडा चल रहा है।
विज्ञापन
श्रीनगर में ठंड बढ़ने के साथ धुंध छाने लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में शीतलहर के बीच कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी श्रीनगर में रविवार की रात न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की अब तक की सर्द रात बीती है। घाटी के सभी हिस्सों में रात का पारा सामान्य से 1 से 4 डिग्री नीचे चल रहा है।

विज्ञापन


लेह और कारगिल में भी शरीर जमा देने वाली ठंड से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। श्रीनगर लगातार गुलमर्ग से ठंडा चल रहा है।

गुलमर्ग में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.2, काजीकुंड में माइनस 3.4, पहलगाम में माइनस 4.4, कुपवाड़ा में माइनस 2.7, कोकरनाग में माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन सुबह और रात्रि में ठंड बढ़ी है।
विज्ञापन


दिन का तापमान 23.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.6, बटोत में 3.3, कटड़ा में 8.2 और भद्रवाह में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.6 और कारगिल में माइनस 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें