फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलमर्ग में पड़ी सात इंच तक ताजा बर्फ, बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर सहित पूरे कश्मीर में इस सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी हुई है। इससे घाटी में ठंड बेहद अधिक बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक घाटी के मैदानी इलाकों में भी बारिश हुई है, जबकि श्रीनगर में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी देखने को मिली है।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में 2.8एमएम तक कल रात को बारीश हुई, जिसके बाद सुबह को भारी बर्फबारी देखने को मिली। हालांकि न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से पांच डिग्री ज्यादा होते हुए 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

घाटी के ऊपरी इलाकों गुलमर्ग और पहलगाम में देर रात से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी, जबकि निचले इलाकों में सुबह बर्फबारी शुरू हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

लेह में पारा -7.8 डिग्री

उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में सात इंच तक बर्फबारी हुई है वहीं आठ इंच तक बर्फबारी पहलगाम में हुई है। पूरी घाटी में दो ही जिले ऐसे रहे जहां पर पारी शून्य डिग्री से नीचे रहा। पहलगाम में पारा -0.4 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में -5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बर्फबारी शोपियां, मुगल रोड, सोनमर्ग, योसमर्ग, अमरनाथ गुफा, साधना पास, गुरेज और राजदान टॉप पर भी हुई है। इसके अलावा काजीगंड में पारा 2.4 डिग्री, कुपवाड़ा में 1.4 डिग्री, कोकरमर्ग में पारा 1.6 डिग्री दर्ज किया गया।

लददाख के लेह में पारा -7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कारगिल में -9 डिग्री सेल्सियस पारा रहा, जो रियासत का सबसे ठंडा जिला रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें