फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सेना की राणा बटालियन ने गुरेज में की भर्ती जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। सेना की राणा बटालियन ने शुक्रवार को बांदीपोरा जिले के गुरेज घाटी में नियंत्रण रेखा के निकट बगतोरे में भर्ती जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसमें युवाओं सहित युवतियों ने भाग लिया। सेना के अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया, पात्रता मानदंड तथा थलसेना में उपलब्ध कॅरिअर अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्र में इस तरह के जानकारीपूर्ण कार्यक्रम के लिए सेना के प्रति आभार व्यक्त किया। मीडिया से बातचीत में शब्बीर अहमद ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवा पीढ़ी को देशसेवा के लिए समर्पण और गर्व के साथ आगे आने की प्रेरणा देते हैं। ऐसी रैली न केवल जागरूकता फैलाती है बल्कि आम नागरिकों और सेना के बीच का रिश्ता भी मजबूत करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें