श्रीनगर में केमिकल और उर्वरकों की दुकानों की जांच करती पुलिस। स्रोत पुलिस
- फोटो : 1
श्रीनगर। पुलिस की ओर से शहर के विभिन्न जगहों पर सोमवार को सुरक्षा को मजबूत करने के चलते रासायनिक और उर्वरक दुकानों की गहन जांच की। वहीं पुलिस की ओर से यह जांच अभियान हारवन, लाल बाजार, छानपोरा, राजबाग, आरएम बाग, एमआर गंज, सफाकदल, जदीबल हजरतबल, निगीन, सदार, खानयार सहित अन्य क्षेत्रों में चलाया गया।
पुलिस की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य रसायनों और उर्वरकों का अवैध उपयोग रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि सभी विक्रेता सुरक्षा और दस्तावेजीकरण नियमों का पालन करें। वहीं जांच के दौरान पुलिस ने दुकानों में स्टॉक और बिक्री रिकॉर्ड का सही रखरखाव, थोक खरीदारों की पहचान की प्रक्रिया, सामग्री का सुरक्षित भंडारण के साथ साथ दुकानदारों के लाइसेंस के वैधता की भी जांच की। संवाद