श्रीनगर। आईएएसई कॉलेज एमए रोड श्रीनगर में मिशन युवा उद्यम जागृति 4.0 के तहत मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न शहर के कॉलेजों के फैकल्टी और छात्रों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया जिनमें वुमेंस कॉलेज एमए रोड, गवर्नमेंट श्री प्रताप कॉलेज श्रीनगर व एएस कॉलेज सहित अन्य शामिल थे।
कार्यक्रम में कश्मीर डिवीजन कॉलेजों की नोडल प्रिंसिपल प्रो. डॉ. सीमा नाज ने समारोह की अध्यक्षता की जबकि सहायक निदेशक रोजगार श्रीनगर आलिया अमीन और रोजगार अधिकारी, तन्मय अहमद इस अवसर पर विशेष अतिथि रहे। सभा को संबोधित करते हुए नोडल प्रिंसिपल ने इस बात पर जोर दिया कि उद्यम जागृति के तहत जम्मू-कश्मीर में मिशन युवा पहल के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता और कौशल विकास को बढ़ावा देना है। संवाद