फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishtwar: क्वाड पावर प्रोजेक्ट की टनल में डंपर में लगी आग, 39 मजदूरों को सुरक्षित निकाला

Tue, 18 Nov 2025 02:32 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़

सार

किश्तवाड़ के क्वाड पावर प्रोजेक्ट की टनल में डंपर में आग लगने से घना धुआं भर गया और मजदूरों व कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। दमकल और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सभी 39 मजदूर सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।
विज्ञापन
डंपर में आग लगने के बाद टनल से उठ रहा धुआं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ पाडर मार्ग पर बन रहे क्वाड पावर परियोजना में सोमवार दोपहर टनल के अंदर जा रहे डंपर में अचानक आग लग गई। इसके कारण टनल में मौजूद मजदूरों और कर्मचारियों में अफरा–तफरी मच गई। आग लगने के बाद टनल के भीतर घना धुआं भर गया। बचाव अभियान चलाकर 39 मजदूरों और कर्मियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पहले पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद सूचना पर दमकल विभाग का वाहन पहुंचा और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया गया। पुलिस टीम ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।

परियोजना से जुड़े अधिकारियों और मजदूरों के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती अनुमान है कि आग डंपर में तकनीकी खराबी की वजह से लगी होगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति सामान्य है और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। घटना की विस्तृत रिपोर्ट दमकल और पुलिस विभाग जल्द जारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें