वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर उत्पन्न ताजा तनाव के बीच श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को आम नागरिकों के लिए बंद कर दिया गया। दिनभर केवल सेना के काफिले लेह की ओर जाते दिखे। 29 और 30 अगस्त की रात को पैंगोंग-सो झील के दक्षिणी छोर पर चीनी सेना की भारी मौजूदगी देखे जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। हालांकि, गांदरबल जिले के उपायुक्त शफाकत इकबाल ने हाईवे पर किसी प्रकार की रोक से इनकार किया है।