फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे फिर से खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर जम्मू नेशनल हाइवे शनिवार को दोनों ओर से खुल गया। वहीं घाटी के ऊपरी इलाकों में शनिवार को भी लागातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई, जिससे अधिकतर क्षेत्रों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।
विज्ञापन


वहीं गुलमर्ग में तो पारा शून्य से 10 डिग्री नीचे रहा। ट्रेफिक विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को नेशनल हाईवे बंद करने के बाद शनिवार को यह शुरू हो गया है।

अधिकारी ने बताया कि मुगल रोड तीसरे दिन भी बंद रही जो घाटी को पूरे देश से जोड़ती है। वहीं श्रीनगर लेह रोड भी ट्रेफिक के लिए रोकी गई है।

घाटी में अधिकतर जगहों पर तीसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी हुई है, जिससे तीसरे दिन भी रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। गुलमर्ग में सबसे अधिक -10.6 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

गुलमर्ग में हुई रिकार्ड बर्फबारी

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह गुलमर्ग में अब तक का सबसे ठंडा रात का तापमान रहा, जो रियासत में रिकार्ड भी है। पहलगाम और अनंतनाग में पारा -6.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग में 10 फीट तक बर्फ गिरी है जबकि रात के समय बारिश भी हुई है। कुपवाड़ा और कोकरनाग में भी तापमान -2.9 डिग्री सेल्सियस रहा। कुपवाड़ा में 17 फीट तक बर्फबारी हुई है।

वहीं काजीगुंड में 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। श्रीनगर मात्र एक ऐसा शहर रहा जहां पर रात का तापमान बड़ा है। यहां पर 0.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

श्रीनगर में भी रात के समय 3 फीट तक बर्फबारी हुई। लेह में -4.6 डिग्री सेल्सियस पारा रिकार्ड किया गया। जबकि कारगिल का डाटा नहीं मिल पाया था। घाटी में कल के बाद कुछ दिन तक मौसम में बदलाव आने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें