फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर ग्रेनेड हमला: पुलिस ने पकड़े तीन आतंकी, हमले में दो जवानों सहित आठ लोग हुए थे घायल

Fri, 07 Feb 2020 06:25 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
ग्रेनेड हमला श्रीनगर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीनगर एसएसपी डॉ. हसीब मुगल ने बताया कि उन्होंने 2 फरवरी को प्रताप पार्क में ग्रेनेड हमले के सिलसिले में 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इस हमले में 6 नागरिक और 2 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान घायल हुए थे। गिरफ्तार आतंकियों में से दो पुलवामा के हैं और एक शोपियां का है।
विज्ञापन

 

Srinagar SSP Dr. Haseeb Mughal: We have arrested 3 persons in connection with the grenade attack in Pratap Park on 2nd February in which 6 civilians and 2 Central Reserve Police Force personnel were injured. Of those arrested, two are from Pulwama and one is from Shopian. pic.twitter.com/TvSzbYzlbV

— ANI (@ANI) February 7, 2020


उधर जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन जैश कश्मीर में आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है। इस बात का खुलासा डीजीपी दिलबाग सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि नगरोटा मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों से बरामद हथियारों में जहां आधुनिक एम 4 राइफल मिली तो वहीं सरहद पार अपने आकाओं से बातचीत करने के लिए आधुनिक तकनीक वाले कम्यूनिकेशन सेट भी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि जैश के आतंकियों का ग्रुप जब-जब पाकिस्तान से घुसपैठ कर आया है न सिर्फ उनके हथियार आला दर्जे के होते हैं बल्कि कम्यूनिकेशन की तकनीक भी रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में नगरोटा मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों से एम4 राइफल बरामद हुई है। जो यूएस आर्मी इस्तेमाल करती है।

अक्तूबर 2018 में भी ऐसी राइफल से कश्मीर में कई स्नाईपिंग की घटनाओं को अंजाम दिया गया। कहा कि एक बार फिर से एम4 राइफल के साथ-साथ थर्मल इमेजर आदि जैसे आधुनिक हथियारों का जैश के आतंकियों से बरामद होना साबित करता है कि यह ग्रुप पूरी तैयारी के साथ आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें