फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर मुठभेड़: महबूबा के आरोप पर डीजीपी का पलटवार, कहा- कुछ लोग सच जानते हुए भी अफवाह फैलाते हैं

Thu, 25 Nov 2021 06:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा रामबाग मुठभेड़ पर उठाए गए सवाल को लेकर डीजीपी दिलबाग सिंह का बयान आया है। 
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी(पीपुल्ल डेमोक्रेटिक पार्टी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती के रामबाग इलाके में हुई मुठभेड़ पर दिए गए बयान को लेकर डीजीपी दिलबाग सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। सिंह ने कहा कि घाटी में कुछ लोग हैं जो वास्तविकता जानते हैं, फिर भी उससे परे बात करते हैं। आतंकियों के मारे जाने को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाते हैं। साथ ही आतंकियों को निर्दोष बताते हुए उनके प्रति सहानुभूति दिखाते हैं।

विज्ञापन


सिंह ने कहा कि रामबग मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। जिसमें मारा गया मेहरान श्रीनगर के डाउनटाउन का रहने वाला था। अराफात शेख और मंजूर अहमद मीर पुलवामा के रहने वाले थे। ये दोनों पहले आतंकियों के मददगार के रूप में टीआरएफ(द रेजिस्टेंस फ्रंट) सरगना अब्बास शेख के लिए काम करते थे। मेहरान भी अब्बास को रसद और शरण मुहैया करा रहा था।

डीजीपी ने कहा कि वह पुलिस कर्मी अरशद की हत्या के साथ ही नागरिकों की हत्या में शामिल था। उसने जून महीने में ग्रेनेड हमला भी किया था। इस हमले में एक नागरिक मारा गया था और तीन घायल हुए थे। उसने श्रीनगर के नवाकदल में नागरिक की हत्या की थी। मेहरान श्रीनगर के ईदगाह इलाके में स्कूल में घुसकर की गई शिक्षक व महिला सिख प्रिंसिपल की हत्या में शामिल था।

विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद उसकी प्रामाणिकता को लेकर जायज शक पैदा हो गए- महबूबा
महबूबा ने कहा था कि रामबाग में हुई कथित मुठभेड़ के बाद उसकी प्रामाणिकता को लेकर जायज शक पैदा हो गए हैं। पीडीपी प्रमुख ने आरोप लगाया कि खबरों और चश्मदीदों के मुताबिक ऐसा लगता है कि गोलीबारी एकतरफा थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘एक बार फिर आधिकारिक बयान जमीनी हालात से मेल नहीं खाता जैसा कि शोपियां, एचएमटी और हैदरपोरा में देखा गया था। मारे गए आतंकियों की पहचान टीआरएफ सरगना मेहरान और पुलवामा निवासी मंजूर अहमद मीर और अराफात शेख के तौर पर की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें