फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीसी ने की मिशन युवा और उद्यम जागृति की प्रगति की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उपायुक्त अक्षय लबरू ने बुधवार को डीसी कार्यालय के सभागार में एक समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में मिशन युवा और अन्य संबंधित पहलों की समग्र प्रगति का आकलन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जेएंडके बैंक की ओर से मिशन युवा के तहत स्वीकृत और वितरित मामलों की संख्या की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लाभार्थियों को समय पर वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्वीकृति और वितरण दोनों को तेज करने पर जोर दिया। डीसी ने बैंक अधिकारियों विशेष रूप से जोनल और क्लस्टर प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे स्वीकृत और वितरित मामलों की संख्या को और तेजी से बढ़ाएं।
विज्ञापन

उद्यम जागृति 4.0 के कार्यान्वयन की समीक्षा करते हुए डीसी ने जिले के कॉलेजों को निर्देश दिए कि वे इस पहल के तहत छात्र कवरेज बढ़ाएं ताकि अधिक युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जागरूक किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें