फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डल झील के किनारे एक फुटपाथ का एक हिस्सा धंसा

विज्ञापन
डल झील के किनारे धंसा फुटपाथ। संवाद
विज्ञापन
टाइलें और मिट्टी डल के पानी में बहीं, एक हफ्ते पहले आई थीं दरारें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे स्थित पर्यटन केंद्र बुलेवार्ड रोड पर फुटपाथ का एक हिस्सा वीरवार को धंस गया। साथ ही टाइलें और मिट्टी झील के पानी में बह गईं। इस दौरान कोई घायल और हताहत नहीं हुआ है। लोगों ने प्रशासन और सरकार इस दिशा में जल्द कदम उठाने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार बुलेवार्ड रोड पर घाट नंबर 17 के पास 2023 में जी-20 बैठक से पहले श्रीनगर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनाए गए फुटपाथ का हिस्सा वीरवार सुबह धंस गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में क्षेत्र में संभावित भूमि के धंसने की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रूफ अहमद ने बताया कि इस जगह पर एक सप्ताह पहले ही दरारें आ गई थीं, जिस कारण बैरिकेडिंग की गई थी। यह चिंता का विषय है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के विधायक तनवीर सादिक ने कहा कि यह स्मार्ट सिटी परियोजना की विफलता है। उन्होंने श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर से तत्काल हस्तक्षेप, ऐसी घटनाओं और स्मार्ट सिटी परियोजना द्वारा किए गए खराब काम की जांच की मांग की। उन्होंने बताया कि डल झील के किनारे बनी रिटेनिंग वॉल 1947 के दौर की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें