अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में दो घोषित अपराधियों की 4.2 कनाल बाग की जमीन कुर्क की है। अपराधियों की पहचान अफरोज अहमद वार और मकसूद अहमद वार के रूप में हुई है। दोनों वारपोरा सोपोर के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार कुर्क की गई संपत्ति वारपोरा में है।
यह कार्रवाई केस एफआईआर नंबर 28/2008 से जुड़ी है, जो 2/3 ईएमसीओ, 120बी, 121 आईपीसी और 7/24 आर्म्स एक्ट जैसी धाराओं के तहत दर्ज है। सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस और राजस्व अधिकारियों की एक टीम ने सीआरपीसी की धारा 82, 83 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कदम इलाके में विध्वंसकारी गतिविधियों की जांच में एक महत्वपूर्ण कदम है।