13 फरवरी को हुए थे लापता, काजीगुंड पुलिस स्टेशन में दर्ज है रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महीने से लापता तीन लोगों में से एक का शव वीरवार को कुलगाम जिले के माह इलाके के वेशो नाले से मिला है। पुलिस ने सूचना के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान रियाज अहमद बजाड़ (25) निवासी चंडियां पजन के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार उन तीन लोग 13 फरवरी को लापता हुए थे। काजीगुंड पुलिस स्टेशन में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शव बरामदगी के बाद अन्य दो लापता लोगों शौकत बजाड़ और मुख्तार आवां के परिजनों ने प्रदर्शन कर उनका पता लगाने की मांग की है। पुलिस ने रियाज की मौत की जांच शुरू कर दी है और अन्य की तलाश की जा रही है।