फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: क्यूआर कोड स्कैन कर पुलिस को सुझाव व फीडबैक दे सकेंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने श्रीनगर में स्थापित किया क्यूआर आधारित जवाबदेही फीडबैक सिस्टम
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। पुलिस ने श्रीनगर में वीरवार को क्यूआर कोड आधारित जवाबदेही और फीडबैक सिस्टम स्थापित किया, जिसके केंद्र जिले के सभी पुलिस स्टेशनों में स्थापित किए जा रहे हैं। नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी एसएसपी श्रीनगर इम्तियाज हुसैन ने प्रेसवाता में दी।
बताया कि यह सिस्टम निवासियों को फीडबैक साझा करने और पुलिस से उनकी अपेक्षाओं को बताने की अनुमति देगा। यदि किसी बदलाव की आवश्यकता है तो उसे लागू किया जाएगा। कश्मीर में शांति अनगिनत बलिदानों के बाद आई है। 35 वर्षों में आतंकवाद और अन्य मुद्दों ने बहुत पीड़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार, पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयासों से शांति का माहौल बनाया है। अब इसकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। एसएसपी ने यह भी कहा कि नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से सरकार का उद्देश्य स्वतंत्र और त्वरित न्याय प्रदान करना है और पुलिस, न्यायपालिका और अभियोजन पक्ष सहित आपराधिक न्याय तंत्र को जवाबदेह बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें